सावन सोमवार को घर में शिवलिंग अभिषेक करते श्रद्घालु
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने घरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोगों ने मिट्टी के शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। ऐसे में मंदिरों में भी कम भीड़ देखी जा रही है। अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही मिट्टी के शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक व पूजा-अर्चना की। पूर्व सभासद राजेश दुुुबे के यहां भी पूजा की जा रही है।