ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 अंतर्गत मोहल्ला सरायपुरा में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो इसकी तत्काल सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, निगरानी समिति को दें। लक्ष्मीपुरा के मोहल्ला सरापुरा में ढाई सौ मीटर की परिधि में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसकी सीमाएं पूर्णतया सील की गई हैं। बैरियर रहेगा। पूरब में न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट के सामने, पश्चिम में अटा मंदिर के सामने है। प्रतिबंधित क्षेत्र में सब्जी, दूध, फल व खाद्यान्न आदि की बिक्री सेक्टर मजिस्ट्रेट के पर्यवेक्षण में मोबाइल बैरियर तक ही की सकेगी।