ललितपुर। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सराफा एसोसिएशन की बैठक में दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। गत दिवस शहर के एक मोहल्ले व एक अन्य ग्रामीण क्षेत्र में मरीज पाया गया है। इस स्थिति ने सराफा व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए व्यापार को दरकिनार करते हुए दुकानें खोलने से लेकर बंद करने तक का समय निर्धारित कर दिया है। अब सुबह 10 बजे से शाम के 05 बजे तक कारोबार किया जाएगा। सभी व्यापारियों ने इसका स्वागत किया है। बैठक में सराफा अध्यक्ष मज्जू सोनी, उदय चंद्र सर्राफ पूर्व सर्राफा अध्यक्ष, शिवचरण सोनी, मोहित सोनी, सिद्धेश्वर जमोरिया, देवकीनंदन स्वामी, मुन्ना झा, विशाल सराफ, मोनू, मुकेश तामिया, अजय सोनी, राजकुमार जड़िया, नवल सोनी, सिक्की सराफ, महेंद्र टडैया, मनोज बल्ली सराफ, देवेंद्र सोनी, सतीश गुप्ता, सौरभ सराफ, धर्मेश्वर जमुरिया, संजय सोनी नाराहट, मनीष नायक, राजेंद्र सोनी, रज्जू, आशीष टडैया उपस्थित रहे।