फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीड़ी न देने पर सफाईकर्मी पर पत्थर से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी सफाईकर्मी हाकिम सिंह, लल्लूराम, सुरेश कुमार, अरविंद और तेजराम ग्राम डोंगरा खुर्द में फैमिली आईडी बनाने के कार्य में मंगलवार को सहयोग कर रहे थे। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके पास आया और बीड़ी मांगी। सफाईकर्मियों ने बीड़ी न होने की बात कही तो वह पैसे मांगने लगा। हाकिम ने आरोप लगाया कि विपक्षी कुछ देर बाद अपने साथी को लेकर आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हाकिम सिंह घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सफाईकर्मियों ने मड़ावरा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें