फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सात सदस्यीय टीम गढ़ौलीकलां पहुंची

विज्ञापन
गढ़ौलीकलां में बिजली गिरने से मृत महिला एवं घायलों के परिजनों से मिलती सपा की सात सदस्यीय टीम व अ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। थाना मड़ावरा के ही क्षेत्रीय गांव गढ़ोलीकलां में विगत चार दिन पहले गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी, साथ ही दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने निर्वतमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव को फैक्स के माध्यम से सात सदस्यीय टीम बनाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस पर बृहस्पतिवार को सपा के जिला नेतृत्व द्वारा बनाई गई सात सदस्यीय दल ने गढ़ोलीकलां स्थित मृतक के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि जो लोग घायल हुए थे, उनका इलाज झांसी में चल रहा है। घायलों की स्थिति परिवार जनों के द्वारा गंभीर बताई गई है। समाजवादी पार्टी की टीम में महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव भेरा, जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, जिला सचिव सरफराज अली ., कालका प्रसाद ., महरौनी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश झा, स्थानीय वरिष्ठ सपा नेता राजधर निरंजन, वीर सिंह निरंजन पूर्व प्रधान, राघवेंद्र सिंह लोधी सैदपुर, वाहिद खान फैजल, लोहिया वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा अरुण राय छोटू, गजेंद्र सिंह सैदपुर भानु सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें