फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्षों पर लाठीचार्ज होने से आक्रोशित हुए सपाई

विज्ञापन
घंटाघर परिसर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रस्तावित जेईई व एनईईटी परीक्षाओं को टालने को सपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर प्रांगण में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लखनऊ में पार्टी के फ्रंटलों के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने निहत्थे सपाईयों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। वक्ताओं ने बताया कि इस लाठी चार्ज में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल के साथ अनेकों सपाईयों को गंभीर चोटें आयीं हैं। लखनऊ पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज की खबर मिलते ही समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया बाल्मीकि एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ घण्टाघर पहुंच कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुये उन्होंने भी इन परीक्षाओं को टालने की मांग की। इस दौरान सपाईयों ने कहा कि कोरोना काल में जहां शनिवार-रविवार को लॉकडाउन घोषित है तो वहीं दूसरी ओर इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थी युवक-युवतियां करीब 100-200 किमी दूर से परीक्षा देने के लिए सेन्टरों पर जायेंगे। लेकिन वाहनों की उपलब्धता न होने और लॉकडाउन के चलते किसी भी छात्र-छात्रा के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। ऐसे में परीक्षाओं को टाला जाना ही जनहित में होगा। इस दौरान अनेकों सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें