फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर पांच किलोग्राम का एलपीजी सिलेंण्डर की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में अब उचित दर की दुकान पर एलपीजी के पांच किलोग्राम के सिलिंडरों की बिक्री की जाएगी। इसकी शुरूआत शुक्रवार को सुरईघाट कॉलोनी स्थित उचित दर विक्रेता की दुकान से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उचित दर दुकानों के माध्यम से पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री किए जाने के आदेश शासन ने दिए थे। एलपीजी वितरकों को उचित दर विक्रेताओं से अनुबंध करते हुए संबधित विक्रेता को एक प्वाइंट ऑफ सेल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बुधवार को इस योजना के तहत मोहल्ला सुरईघाट स्थित उचित दर विक्रेता निहाल सिंह को प्वाइंट ऑफ सेल के रूप में नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को इस दुकान पर पांच किलोग्राम के छोटू नाम के सिलिंडर की बिक्री शुरू हो गई है। इस दौरान जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें