सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरित करते नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा.संजय कुमार मिश्रा
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क, ग्लब्ज और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ हाथ धोने के लिए डिटॉल साबुन वितरित किया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु कई ठोस कदम उठाए गए हैं। इसमें नगर के समस्त सार्वजनिक स्थलों के साथ सरकारी कार्यालयों, मंदिरों, पार्कों आदि स्थलों को सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर के समस्त वार्डों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है वार्डों में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव हेतु हैंड बिल, होर्डिंग व पोस्टर के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सफाई व खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र तिवारी, हेड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार वाल्मीकि, अमित पाराशर, डिस्टिक कोआर्डिनेटर पंकज कुमार, शमीम खान, अमित कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।