फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सदर विधायक ने बिजली विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी सीयूजी फोन नहीं उठा रहे। इससे समस्याएं बढ़ रही हैं। बिजली आपूर्ति लगातार बेपटरी होती जा रही है। शनिवार को उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। अन्यथा, इस समस्या को विधानसभा में उठाया जाएगा।

शनिवार को सदर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें आ रही हैं कि विद्युत विभाग के अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहे। कभी फोन उठा भी लिया तो ठीक से बात नहीं करते। उन्होंने कहा किसी कारणवश फोन नहीं उठा पा रहे हैं तो बाद में कॉल करने वाले से बात करें। उसकी समस्याओं को सुनें और तत्काल निस्तारण कराएं। लाइनमैन की कार्यप्रणाली में सुधार करें, उन पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर विधायक ने कहा कि निर्धारित समय में ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जा रहे हैं। कई गांवों में दो से तीन दिन और कई में सप्ताह तक नहीं बदले जा रहे हैं। शहर के तत्काल व ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे में बदलवाएं। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। भाजपा नेता अनुराग जैन शैलू ने पेयजल आपूर्ति के समय विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने को कहा। इस दौरान प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा, एसडीओ रमेशचंद्र, अक्षय विश्वकर्मा, देवीसिंह, संजय सागर, अवर अभियंता राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें