सागर- झांसी हाइवे से ललितपुर को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर गड्ढों में पानी भरा है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद गड्ढों में पानी भर गया था, जिससे आने- जाने वालों को अंदाजा नहीं हो पाता है कि गड्ढा कितना गहरा है। सड़क पर पानी भरा होने के कारण आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के कपड़े गीले हो जा रहे हैं। कीचड़ से कपड़े खराब भी हो रहे हैं। करीब तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क शहर को हाइवे से जोड़ती है। इस सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए शासन में प्रस्ताव गया हुआ है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण काम अटका हुआ है। सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। एक दिन की बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है।