फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्पोर्ट स्टेडियम में कल से होगा ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्कूली बच्चों में खेल भावना व रुचि विकसित किए जाने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय जूनियर अंडर-18 बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो व वालीबॉल प्रतियोगिताएं चार फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र की प्रतियोगिता स्पोर्ट स्टेडियम में रविवार सुबह 10 बजे से होगी। सदर तहसील क्षेत्र की प्रतियोगिता चार से छह जनवरी तक स्पोर्ट स्टेडियम में होगी। तालबेहट तहसील क्षेत्र की आठ से नौ जनवरी को ,पाली की 12 व 13 जनवरी को और मड़ावरा व महरौनी की 15 व 16 जनवरी को होगी। तहसील स्तर से विजयी खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं 28 फरवरी से 01 मार्च तक स्पोर्ट स्टेडियम में होगी। तहसील से जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने स्कूल से निर्गत पत्र लाना होगा। यदि अंडर 18 में कोई बाहरी खिलाड़ी प्रतिभाग करेगा तो उसे अपने साथ आधार कार्ड लाना होगा। खिलाड़ी को खेल किट लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें