फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी

Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल रही है। लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान बच्चे और बुजुर्ग रहे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले मसौरा और निवाई फीडर से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गांव और लखनपुरा फीडर से जुड़े कारीटोरन, खजरा, देवरान, इमलिया, वस्त्रावन, हीरापुर, बरखिरिया आदि दर्जनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि मुख्यालय के निर्देश हैं कि गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, लेकिन बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है।
आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीना दुश्वार है। घंटों कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली नहीं आने से कई गांवों में पानी का संकट भी बना है। कारीटोरन गांव के निवासी रमेश, धर्मेंद्र ने बताया कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। बिना रोस्टर के बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे गांव वालों का जीना दुश्वार है। रात में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को दिन में पेड़ों के नीचे बैठकर समय गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संजय सिंह का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। ओवरलोड के कारण फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति चालू की जा रही है। यदि कोई फीडर बिना फाल्ट के आपूर्ति बंद रखता है, तो उसकी जांच कराकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें