फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में ढाबा हटाने पर बवाल: युवक को जलता देख लोगों ने किया हंगामा, गाड़ियां तोड़ीं; घंटों लगाया जाम

Sat, 30 Jul 2022 04:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर बने ढाबा को हटाने के दौरान विवाद हो गया। इस बीच ढाबा मालिक पूर्व ग्राम प्रधान को आग की लपटों से घिरा देख उसके समर्थक और ग्रामीण हंगामा करने लगे। गुस्साएं लोगों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर संचालित ढाबा को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान ढाबा मालिक पूर्व प्रधान को आग की लपटों में घिरा देखकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने गाड़ियां तोड़ डालीं और सड़कों पर ट्रैक्टर, चरपाई आदि लगाकर रास्ता जाम कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी व भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। काफी देर बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र में अमरपुर मंडी के पास एक फैक्टरी की जमीन पर बने ढाबा को हटाने के दौरान ढाबा मालिक पूर्व ग्राम प्रधान को आग की लपटों से घिरा देख उसके समर्थक और ग्रामीण हंगामा करने लगे। गुस्साएं लोगों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़कों पर चारपाई, ट्रैक्टर, पिकअप आदि वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए। महिलाएं सड़क पर लेट कर रोने बिलखने लगी। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने झुलसे ढाला मालिक भैय्यन यादव को अस्पताल भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मौके पर एसडीएम सदर, तहसीलदार,अपर पुलिस अधीक्षक, को सदर, कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें