फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनधन खातों में 2.04 अरब रुपये जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस के 6,17,710 खाते हैं। इनमें 2.04 अरब रुपया मौजूद है। शहरी क्षेत्र में 1,78,110 खाता व ग्रामीण इलाकों में 4,39,600 खाते खुले हैं। जनधन योजना के तहत पुरुषों के 297520 व महिलाओं के 320190 खातों का संचालन हो रहा है। इन खातों में दो अरब चार करोड़ 53 लाख 19 हजार तीन रुपये मौजूद है। जनपद में चार लाख 20 हजार 695 खातों में लेनदेन हो रहा है, जबकि 42 हजार 804 खातों में जीरो बैलेंस है। इनका संचालन नहीं हो रहा है। पांच लाख 23 हजार 605 खातों में आधार फीड किया गया है। जनपद में अन्य जिलों की अपेक्षा जीरो बैलेंस एकाउंट की स्थिति अच्छी है। यहां अधिकांश खातों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही चार लाख अधिक खातों में प्रतिदिन लेनदेन हो रहा है। कुछ खाताधारक इसे बचत खातों के रूप में उपयोग कर रहे हैं। वह अपनी बचत की धनराशि इन खातों में डाल रहे हैं।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें