संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर रेल संपत्ति को कबाड़ी से बरामद किया।
आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उपनिरीक्षक अंकित कुमार, एएसआई नवीन कुमार, कांस्टेबल पीके सोनी, हरिकिशन, रमेश कुमार, राजकुमार, उमेश कुमार, ने वांछित अपराधियों की तलाश में छापा मारे। आरपीएफ केअनुसार इस अभियान के तहत उनके हत्थे चार शातिर चोर सोनू यादव उर्फ चीता पुत्र कुंजन यादव निवासी आमखेड़ा थाना भानगढ़ जिला सागर, सोहेल कुरैशी पुत्र अब्बास, शकील कुरैशी पुत्र अब्दुल, अंसार कुरैशी, निवासीगण राहतगढ़ जिला सागर चढ़े। इनकी निशानदेही आशीष जैन व सैफुद्दीन निवासी राहतगढ़ सागर के यहां से चोरी के खरीदे गए रेल केबल, केबल से निकाला कॉपर, रेल का लोहा व अन्य सामग्री बरामद की गई। सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।