अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स व तीरंदाजी (पुरुष/महिला) और क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। बैडमिंटन एकल में बालक वर्ग में रोहित और बालिका वर्ग में सुरभि विजेता रहीं।
प्रतियोगिताओं के विजेता व उप विजेता और निर्णायकों को जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी व सचिव मनमोहन जड़िया, जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर समाजसेवी केपी राजा, मोहम्मद जमील अहमद, दिव्या रिछारिया, प्रियंका नामदेव, बृजविहारी मिश्रा, शत्रुघ्न यादव आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
बैडिमिंटन-
बैडमिंटन फाइनल बालक एकल वर्ग में रोहित विजेता और मृदांक मौली रिछारिया उपविजेता रहे। बालिका एकल वर्ग में सुरभि पटेल विजेता और नैंसी भार्गव उपविजेता रहीं। युगल बालक वर्ग में श्लोक व आरुष विजेता और रोहित व अभय प्रताप उपविजेता रहे। वहीं सुरभि पटेल व अर्शिका खान विजेता और नैंसी व रश्मि की जोड़ी उपविजेता रही।
एथलेटिक्स
दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालक वर्ग में हर्ष राजा, स्वतंत्र व देवराज, बालिका वर्ग में तान्या, ममता, रिया राजपूत, 400 मीटर बालक वर्ग में गौरव यादव, मनोज व सूरज सिंह, बालिका वर्ग में तान्या, ऊषा देवी, हेमलता, 800 मीटर बालक वर्ग में गौरव यादव, अभिषेक भार्गव व विजय कुमार और बालिका वर्ग में अवधेश, ऊषा देवी व इमरती। लंबी कूद बालक वर्ग में वसीम अहमद, विजय कुमार व मनोज कुमार और बालिका वर्ग में अवधेश, ममता व हेमलता, शाॅट पुट में प्रिंस शुक्ला, शिवम निरंजन व वसीम अहमद और बालिका वर्ग में रिया राजपूत, मोनिका व जयंती।
तीरंदाजी
बालक वर्ग में स्कोरिंग राउंड में राघवेंद्र सिंह राजपूत, कंचन सिंह यादव व सौरव और बालिका वर्ग स्कोरिंग राउंड में सृष्टि राजा, शिखा सेंगर व छाया यादव, ओलंपिक राउंड बालक वर्ग में राघवेंद्र सिंह राजपूत, कंचन सिंह यादव व तृतीय और बालिका वर्ग में सृष्टि राजा, शिखा सेंगर व छाया यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
-
स्पोर्ट स्टेडियम 11 को हराकर ललितपुर एकेडमी की टीम विजयी
क्रिकेट फाइनल मैच स्पोर्ट स्टेडियम 11 बनाम ललितपुर एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें संकेत कुशवाहा की कप्तानी में स्पोर्ट स्टेडियम 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य रखा। सर्वाधिक 91 रन संकेत ने बनाए। मनोज कुशवाहा की कप्तानी में ललितपुर एकेडमी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवरों में लक्ष्य पूरा करते हुए चार विकेट से फाइनल मैच जीत लिया, सर्वाधिक 45 रन शौर्य ने बनाए तथा स्टेडियम की ओर से सर्वाधिक दो विकेट आयुष ने झटके। अंततः ललितपुर एकेडमी की टीम विजयी रही। निर्णायकों में अजरुद्दीन, शत्रुघ्न यादव, ब्रजबिहारी मिश्रा, अंकित पटेल, आयुष नामदेव, दिलजीत, धर्मेंद्र रहे।