फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों के 16 विभिन्न रूटों पर जल्द ही परिवहन निगम की रोडवेज बसें दौड़ेंगी। अधिकारियों ने परमिट के लिए रूटचार्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। इसे राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखा गया है। जल्द ही परमिट मिलने की संभावना है। एक माह में बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
लगभग पांच दशक बाद भी यातायात व्यवस्थाएं सुदृढ़ नहीं हो सकी हैं। अब भी 20 रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। 15 रूट पर दिन में महज एक या दो बसें ही चल रही हैं। इससे लोगों का समय खराब हो रहा है, साथ ही समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जल्द ही यातायात सुगम होने की उम्मीद है। परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए रूट चिह्नित कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 16 रूट पर बसों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं। परमिट भी लगभग एक माह में मिल जाएंगे।
-
ललितपुर में रोडवेज बसों के संचालन के लिए परमिट का मामला मुख्यालय पर एसटीए की बैठक में रखा गया है। जल्द ही परमिट मिलने की संभावना है।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें