फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 72 गांवों की सड़कों की नहीं हो सकी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हर घर जल नल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए 559 गांवों में सड़कें खोदी गई थीं। अब भी 72 गांवों की सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है।
यहां 16 ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनाएं संचालित हो रही हैं। लागौन, कचनौंदा कलां, धौर्रा-बालाबेहट, जाखलौन-बिरधा, कड़ेसराकलां- मऊ, सौजना गुढ़ा, सकलगुंवा, मड़ावरा, बिल्ला मोगान, बदनपुर, सैदपुर-कुम्हैड़ी, गौना-नाराहट, मसौरा-सिंदवाहा, चंदावली, टोरी पाइप पेयजल योजना इसमें शामिल है। इस योजनाओं के अंतर्गत 559 गांवों में पानी पहुंचाया गया। पाइप लाइन बिछाने के लिए इन गांवों की सड़कें खोदी गईं। सड़कों की खुदाई से ग्रामीणों को आवागमन में बाधा हो रही थी। जिलाधिकारी ने सभी गांवों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद भी 72 गांव ऐसे हैं, जिनकी मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं की सड़क मरम्मत है बाकी
परियोजना का नाम- गांव की संख्या
कचनौंदा कलां - 03
धौर्रा-बालाबेहट- 15
जाखलौन बिरधा - 17
कड़ेसराकलां - 05
मड़ावरा - 01
बिल्ला-मोगान - 19
बदनपुर - 01
गौना-नाराहट - 02
मसौरा-सिंदवाहा - 07
चंदावली - 02

ग्रामीण इलाकों में सड़कों को क्षति पहुंची है। उनकी मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। सिर्फ 72 गांव ऐसे बचे हैं, जिनमें मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। इसे जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें