संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के चार मोहल्लों में डाली गई पेयजल लाइन के करीब तीन माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। राहगीरों के साथ मोहल्ले के बाशिंदे भी परेशान हैं। रात के अंधेरे में लोग इन टूटी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
तालाबपुरा में पेजयल लाइन के लिए खोदी गई सड़क जहां टूटी पड़ी है वहीं मोहल्ले की अधिकांश नालियां चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में किसी तरह आवागमन हो जाता है लेकिन रात के अंधेरे में अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पालिका प्रशासन ने शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। इधर, मोहल्ला चांदमारी में खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से लोगों को आने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड सभासद से लेकर चेयरमैन तक समस्या पहुंचाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सिद्दनपुरा और जुगपुरा मोहल्लों का भी यही हाल है।
-
फोटो 04 गोलू
तालाबपुरा में पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क में गड्ढे होने से कई बार लोग बाइकों से गिरकर चोटिल हो गए। आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-गोलू
फोटो 05 रविकांत श्रीवास एडवोकेट
चांदमारी में खोदी गई सड़क विभागीय लापरवाही से अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। जगह जगह गड्ढे बने हैं, इससे राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।-रविकांत श्रीवास, एडवोकेट
-पाइपलाइन की टेस्टिंग चल रही है। सप्लाई शुरू होते ही सड़कों की मरम्मत ठीक से कराई जाएगी।-मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता जल निगम, शहरी इकाई