फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को झलनी कर रही मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नगर में रिलायंस कंपनी के विभिन्न स्थानों पर टावर लगे हुए हैं। इन टावरों तक इंटरनेट की लाइन को जोड़ने के लिए एक केबल डालने का काम किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने नगरीय सीमा में काम करने से पूर्व नगर पालिका में 92 लाख की सिक्योरिटी धनराशि जमा की है और उसी स्थिति में सड़क का निर्माण करने की बात कही है। लेकिन, कंपनी अपने कार्यों में अनियमितताएं बरत रही है, जिससे मुहल्लेवासियों की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो  रही हैं। शुक्रवार को गांधीनगर स्थित काली जी की गली में मशीन की सहायता से खुदाई करने का काम किया गया, जिसमें कई लोगों की पाइप लाइनें कट गईं। गांधीनगर में इससे पूर्व भी कंपनी ने गांधीनगर, बाहुबलि नगर में काम के दौरान सड़क को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें