फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीचड़ में तब्दील हो गया कंचन मोहल्ले का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार के कंचन मोहल्ला की मुख्य सड़क पर कई दिनों से पानी जमा होने के कारण कीचड़ की स्थिति बन गई है। लोगों को कीचड़युक्त रास्ते से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। परेशान लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।
कंचन मोहल्ला मुडिया माइनर की पट्टी के किनारे बने रास्ते पर बसा है। यही रास्ता ललितपुर मार्ग को नाराहट मार्ग से भी जोड़ता है। नाराहट मार्ग पर जैन मंदिर, शांति निकेतन इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका इंटर कालेज आदि होने के कारण श्रद्धालु, छात्र व नाराहट की ओर जाने वाले राहगीर भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। अब यह रास्ता खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया है। कुछ दिनों पूर्व पाइपलाइन टूटने से पानी रास्ते पर जमा हो गया, जिससे कीचड़ की स्थिति बन गई है। इससे वाहन चालकों को तो आवागमन में दिक्कतों का सामना करना ही पड़ रहा है, पैदल चलना भी दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कंचन मोहल्ला की मुख्य सड़क पर जमे कीचड़ से जाने आने में काफी परेशानी हो रही है। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।-प्रेमनारायण

-
नगर पंचायत से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, किंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-नीरज सेन


कंचन मोहल्ला की मुख्य सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल बनी है। रास्ते पर पानी भरा होने के कारण कीचड़ है, आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।-सुमित

इनका कहना है...
पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिसके चलते कीचड़ की स्थिति बन गई। जल्द ही रास्ते को दुरुस्त करा दिया जाएगा। अंगूरी देवी, सभासद वार्ड नंबर चार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें