फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से नदी-नाले उफनाए, ऑडी नदी पर पानी पुल के ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से निकलते समय बहे आधा दर्जन गोवंशों को लोगों ने बचाया, पुल के दोनों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के तहसील मड़ावरा क्षेत्र में 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश से यहां के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ग्राम दिदौनिया-नीमखेरा के पास ऑडी नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। रविवार को इस पुल से निकलते समय आधा दर्जन गोवंश पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी मड़ावरा मौके पर पहुंचे और पुल पर आवागमन बंद करते हुए दोनों ओर पुलिस तैनात करवा दी।
ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम दिदौनिया से नीमखेड़ा, पारौल को जोड़ने वाले सड़क मार्ग के बीच से ऑडी नदी निकली हुई है। इस नदी पर एक रपटा बना है जोकि काफी पुराना और नीचा है। ऐेसे में शनिवार की रात से हो रही बारिश के चलते ऑडी नदी पूरे उफान पर थी और इस रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एक दर्जन से अधिक गोवंश इस रपटे के ऊपर से निकल रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में करीब आधा दर्जन गोवंश पानी में बह गए। हालांकि पानी में बह जाने वाले गोवंशों को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच गोवंशों के पानी में बह जाने का वीडियो वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इधर, जैसे ही गोवंशों के बह जाने की जानकारी उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप को मिली वह मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने लोगों से पुल के ऊपर पानी होने की स्थिति में यहां से न निकलने और गोवंशों को भी इस ओर न भेजने की अपील की। वहीं एहतियात के तौर पर पुल के दोनों आेर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं गोराखुर्द, पटना, पारौल, नीमखेड़ा गांव के लोगों ने दिदोनियां के पास ओड़ी नदी के रिपटा के स्थान पर पुल बनाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन हुआ प्रभावित
ऑडी नदी पर बने रपटे पर पानी आ जाने के कारण गांव हथेरा, गोरा, पारौल, पटना, बरखेड़ा,डोंगराखुर्द सहित एक दर्जन से अधिक गांव व मजरे के लोगों का तहसील मुख्यालय तक आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग 30 किमी घूमकर ब्लॉक मुख्यालय तक आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें