फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में आधार नंबर सही कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में आधार नंबर सही कराएं
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक अपने राशन कार्ड में आधार नंबर सही करा लें, यह सुविधा जन सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है। यदि आधार नंबर सही नहीं हुआ तो आने वाले समय में राशनकार्ड धारकों को असुविधा हो सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने बताया कि बहुत से ऐसे राशन कार्ड हैं, जिसमें आधार कार्ड में नाम कुछ लिखा है और राशन कार्ड में नाम कुछ लिखा है। पता भी बहुत से राशन कार्ड और आधार कार्ड का मैच नहीं कर रहा है। अभी तो ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने पर राशन मिल जा रहा है, लेकिन आने-वाले समय में समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि जो नाम और पता आधार कार्ड में लिखा है, वही नाम और पता राशन कार्ड में भी लिखा जाए । राशन कार्ड में आधार प्रविष्ट सही कराने के लिए जनसुविधा केंद्रों के लॉगिन पर लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। इसी कार्डधारक नाम में संशोधन करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें