फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
beat.jpeg - फोटो : beat.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में एक राजस्व अधिकारी द्वारा दूसरे राजस्व अधिकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी व खोंखरा के बीच चार पहिया वाहन चला रहे एक लेखपाल द्वारा आगे जा रही लोडिंग टैक्सी में टक्कर मार दी, जिस पर ग्रामीणों द्वारा उक्त लेखपाल को रोककर बैठा लिया। जानकारी मिलने पर बानपुर से दूसरा राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचा और उक्त लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें