फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फुट ओवरब्रिज से आवागमन नहीं कर पाएंगे नेहरूनगर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाल में रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर की ओर से शहर की ओर आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। अब उस ब्रिज को नेहरूनगर की ओर से बंद किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर करीब चालीस हजार आबादी निवास करती है। देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज तो बन गया है, लेकिन पैदल आने वाले लोगों के लिए जो ओवरब्रिज बनाया गया था, वह बंद हो रहा है। जबकि, इस पुल से प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। बच्चे स्कूल इसी रास्ते से जाते हैं, महिलाएं भी इसी रास्ते से बाजार आदि आती थीं। अब इसके बंद होने से उन्हें काफी असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बच्चों को स्कूल जाने के लिए यह रास्ता सुगम था। अब यह बाउंड्री तैयार होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी असुविधा होगी।
गौरव तिवारी
-
नेहरूनगर में टैक्सी का संचालन नहीं होता है, ऐसे में फुट ओवरब्रिज से शहर की ओर आकर टैक्सी पकड़कर चले जाते थे। अब करीब दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना होगा।
बलराम
-
जिन लोगों के पास वाहन नहीं थे, उनके लिए यह ओवर ब्रिज शहरी क्षेत्र में आने जाने के लिए सहायक था, लेकिन अब दीवार बनने से लंबा पैदल सफर करना होगा।
शरद तिवारी।
-
बाउंड्रीवाल के निर्माण से उन लोगों को खासी परेशानी होगी, जिन्हें ट्रेन से यात्रा करनी है, क्योंकि लंबा सफर तय करने के बाद वे प्लेटफार्म पर आ पाएंगे।
चंदन सिंह अहिरवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें