फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बदतर जिंदगी जीने को मजबूर अहिल्याबाई कॉलोनी के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 23 रावतयाना द्वितीय के अहिल्याबाई कॉलोनी में करीब 35 परिवार दो साल से समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में न बिजली की लाइन डली है, न ही सड़क बनी है। बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो जाने से आवागमन में भी डर लगता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अहिल्याबाई कॉलोनी में लाभार्थियों ने मकान तो बना लिए लेकिन मूलभूत सुविधाओं से दो साल बाद भी वंचित हैं। कॉलोनी के लोगों ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया लेकिन विभाग ने लाइन न पड़ने की बात कहकर कनेक्शन देने से इंकार कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि विभागीय की सांठगांठ से एक कर्मचारी 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर सप्लाई दे देता है, जो लोग सुविधा शुल्क नहीं देते हैं, उन्हें सप्लाई नहीं दी जाती है। कॉलोनी में सड़क बनवाने के लिए नगर पालिका के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से यहां के लोगों ने गुहार लगाई लेकिन सड़क नहीं बन सकी। सड़क के अभाव में बारिश होने से गलियों में जलभराव की स्थिति बनी है। इससे गड्ढे दलदल में तब्दील हो गए हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। रास्ते में कीचड़ होने से दोपहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से इलाके में संक्रमित बीमारियों का खतरा बना है। सभासद ने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण की मांग की फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ये बोले लोग
कॉलोनी में दो साल से हम लोग अंधेरे में रह रहे हैं। दिन तो जैसे-तैसे निकाल जाता है लेकिन ऐसी उमस भरी गर्मी में रात में काफी परेशानी होती है। - दीपक सेन
विज्ञापन


इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मोहल्ले के बच्चे आए दिन बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में कोई अनहोनी न हो जाए। - प्राणसिंह

बारिश का पानी गलियों में भरने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में समस्या होती है। - गमचाई बाई

कॉलोनी में बिजली के खंभे लगाए जाएं। ताकि, लोग कनेक्शन ले सकें। आवागमन के लिए दलदल में तब्दील सड़क पक्की बनवाई जाए। - माया यादव


शहर के रावतयाना मोहल्ला की अहिल्याबाई कॉलोनी में सड़क न होने की जानकारी मिली है। कॉलोनी का सर्वे कराकर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। - दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।







डिपॉजिट योजना के तहत कॉलोनी में विद्युत लाइन और खंभे लगवाए जा सकते हैं। आवेदन करने पर स्टीमेट बनवाकर उसका भुगतान सभी लोगों को मिलकर जमा करना होगा। तब लाइन पड़ेगी। - गोविंद जायसवाल, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड-1।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें