ललितपुर। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को कोषागार के पेंशन कक्ष में हुई। इसमें चिकित्सा बिलों के भुगतान का मुद्दा उठा। सदस्यों ने बताया कि सरकार ने 1 अक्तूबर से कार्यालयों में सीधे बिल लेना बंद कर दिया है। इस नए नियम से पेंशनरों में काफी आक्रोश है। मुख्य कोषाधिकारी ने समस्या को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाधान का भरोसा भी दिलाया। बैठक में निर्णय हुआ कि यदि समस्या हल नहीं होती, तो 2 नवंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष जेके सिंह, सचिव आत्माराम रिछारिया, डॉ. आरसी जगरिया, गंगाराम शर्मा, महेश पाठक, हबीब खां, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार जैन और राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।