फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि 26 जनवरी को सुबह प्रभातफेरी, घंटाघर पर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, जेल चौराहे पर आंबेडकर पार्क में डाॅ. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तुवन मंदिर के पास अवंतीबाई, रानी लक्ष्मीबाई एवं परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी कार्यालयों/शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा। पुलिस लाइन में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट गाइड, वन विभाग के जवानों द्वारा परेड समाप्त होने के उपरांत मार्चपास्ट किया जाएगा। पुलिस लाइन में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, डीडीओ केएन पांडेय, एसडीएम सदर अमित कुमार भारतीय, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ मीनाक्षी सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें