फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या को उकसाने में बारह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुरा में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी के द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दस नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा गजरा पैलेस के पास निवासी भूपेंद्र तिवारी पुत्र कैलाश नारायण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कपिल तिवारी से एक मार्च की शाम 7.35 बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जबकि उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहे थे। उसने रात भर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। दो मार्च को सुबह उसके भाई कपिल का शव महेशपुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसे बाद में मालूम चला कि उसके भाई कपिल तिवारी ने हस्तलेख में नौ पृष्ठ का एक सुसाइड नोट अपने मोबाइल की फेसबुक एकाउंट पेज पर एक मार्च को 7.30 से 7.45 बजे रात में अपलोड किया था, जिसमें उसने मुख्य रूप से परमार केवल कुमार उर्फ महेंद्र भाई, भगवत रिछारिया उर्फ पप्पू पड़ौरिया महराजा निवासी शिशु मंदिर के पीछे आजादपुरा, उसकी पत्नी मिथलेश, मंजीत राजा निवासी हाईवे के पास ग्राम मसौराखुर्द, अंगद यादव निवासी मोहल्ला चांदमारी को जिम्मेदार बताया। आगे बताया कि 28 फरवरी की शाम को वह अपने भाई कपिल तिवारी एवं अन्य साथियों के साथ जा रहा था, तब चंडी मंदिर के सामने स्नेहा शुक्ला, उसके पिता बृजकिशोर शुक्ला एवं प्रमोद बबेले निवासी चंडी मंदिर के पास और दो अज्ञात व्यक्ति मिले, तब बृजकिशोर ने उसके भाई कपिल को स्नेहा से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे भाई परेशान हो गया, तब उन लोगों ने उसे मरने के लिए कहा, नहीं तो जेल जाना पड़ेेगा। इसमेंशिवम शुक्ला, शेखर तिवारी के द्वारा भी धोखा दिए जाने से भी उसका भाई आहत था। जिसका उल्लेख उसने फेसबुक एकाउंट पर सुसाइड नोट में किया है। उक्त सभी के द्वारा उत्पन्न की गई परिस्थितियों को उसका भाई सहन नहीं कर सका और उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें