ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात करा देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद एवं चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसके ही मोहल्ला निवासी आमिर खान ने उसे यह प्रस्ताव दिया कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है, तो उसने समझाया कि वह न तो उसके धर्म की है और न ही क्वांरी है और वह एक बेटी की मां है। तो उसने कहा कि वह इन सब बातों को नहीं मानता, लेकिन उसने उसक युवक का प्रस्ताव नहीं माना।
जिस पर उसने उससे पहले दोस्ती करने व समय लेने की बात कहते हुए इंतजार की बात कही और वह उसे भौतिक व आर्थिक रूप से मदद करने लगा। जिस पर उसने उसे मना किया, लेकिन उसके काफी मनाने पर वह मदद को मान गई। इसके तीन वर्ष बाद उसने फिर से उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने तीन जुलाई 2021 को आमिर के जन्मदिन के तौफे के रूप में शादी के प्रस्ताव को मान लिया।
इसके बाद उसके जोर देने पर भावनात्मक रूप से उससे शारीरिक संबंध बना लिए। जनवरी 2022 में उसके पति से विवाह विच्छेद हो गया, तो उसने आमिर से विवाह की बात कही, तो उसने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर इंतजार करने को कहा। फिर वह आमिर से संबंध के चलते सात माह की गर्भवती हो गई, तो उसने गर्भनिरोधक गोली खिला दी।
फिर उसने उससे शादी होने के बाद ही शारीरिक संबंध बनाने की बात उससे कह दी। जिस पर वह उसे मानसिक यातनाएं देने लगा और उसके साथ संबंधों की चर्चा हर जगह करने लगा। आठ जुलाई 2022 को वह दोनों एक शादी में शामिल होने के बाद रात ज्यादा होने की वजह से एक सहेली के घर रुक गए, तो वहां आमिर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया, फिर 13 अगस्त को मथुरा घूमने गए तो वहां भी संबंध बनाने को दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया, तो घर आकर गुस्से में उसने बात करना बंद कर दिया।
उसने उसकी सहेली से उसे भुलाने में मदद करने, सहेली से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जिस पर सहेली ने उससे यह बात कही, तो उसने आमिर से यह पूछा तो वह उसकी बेइज्जती करने लगा। उसने फिर से शादी का प्रस्ताव उसे याद दिलाया, तो वह मुकर गया और मना कर दिया।इसके बाद आमिर के परिवार वाले राजीनामा को दबाव बनाने लगे तो उसने इंकार कर दिया, तो उसके पिता यूूनिस खान आत्महत्या की धमकी देने लगे।
उसे तालबेहट तहसील में उसने शादी के लिए बुलाया तो वहां पर पहले से मौजूद आमिर खान, यूनिस खान, आरिफ, आसिफ व चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ उससे जबरन स्टांप पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे ओर जान से मारने की धमकी एवं उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।