फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 85 गांवों के 4100 किसानों तक पहुंचेगी तीन करोड़ की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ओलावृष्टि में नष्ट फसलों का मुआवजा देने के लिए शासन ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर तीन करोड़ रुपये की धनराशि भेजी है। इससे 85 गांवों के करीब चार हजार किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विगत एक व दो मार्च को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके आकलन के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राजस्व विभाग की टीमें गठित की थीं। साथ ही अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमों ने 24 घंटे के अंदर सर्वे कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी थी। कुल 85 गांवों के 4145 किसानों की 2094 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई फसलों को नुकसान पहुंचा था। अब इसके लिए शासन ने तीन करोड़ की धनराशि भेज दी है, जिसे तहसीलों को निर्गत कर दिया गया है। किसानों का डाटा फीड कर लिया गया है और राहत राशि खातों में पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

पाली तहसील के 17 गांवों में 345 किसान की 96 हेक्टेयर भूमि पर बोई फसल प्रभावित हुई है, जिसके लिए 16 लाख 43 हजार रुपये भेजे गए हैं। तालबेहट तहसील के 24 गांवों में 1517 किसानों की 315 हेक्टेयर भूमि पर बोई फसल प्रभावित हुई है, इसके लिए 53 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। ललितपुर तहसील के 16 गांवों में 1528 किसानों की 927 हेक्टेयर भूमि पर बोई फसल प्रभावित हुई है, जिसके लिए एक करोड़ 25 लाख निर्गत किए गए हैं। महरौनी तहसील के 28 गांवों के 755 किसानों की 755 हेक्टेयर पर बोई हुई फसल प्रभावित हुई है। इसके लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।
विज्ञापन

-
किसानों को राहत देने के लिए तहसील स्तर पर धनराशि को निर्गत कर दिया गया है। किसानों के खातों में राहत धनराशि पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। -अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें