फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी बिजली की निर्बाध आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में डेढ़ वर्ष से गहराया बिजली का संकट जल्द ही दूर होगा। परिसर में 33 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है। स्थापित कर सप्लाई का ट्रायल शुरु हो गया है। शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया है। इससे ओवरलोड व फाल्ट की समस्या दूर होगी, साथ ही जांचें भी प्रभावित नहीं होंगी। 300 बेड अस्पताल में सुचारू रूप से आपूर्ति हो सकेगी।जिला अस्पताल से उच्चीकृत होकर मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने से सुविधाओं में विस्तार हो गया है। ओपीडी परिसर में दर्जनों से एसी लगाए गए हैं। वहीं पैथोलाॅजी में इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होने से आधुनिक मशीनें संचालित हो रहीं है। इससे परिसर में लगा ट्रांसफार्मर बिजली का लोड नहीं ले पा रहा था। ओवरलोड होने से आए दिन बिजली ट्रिप होकर बंद हो रही थी। साथ ही फाॅल्ट की समस्या बन रही थी। इससे कई बार वार्ड व ओपीडी परिसर और पैथोलॉजी की बिजली गुल हो जाती थी। इससे जांच प्रभावित हो जातीं थी। कॉलेज प्रशासन ने समस्या से निस्तारण के लोड की जांच कर मानक अनुरुप 33 केवी के ट्रांसफार्मर की मांग की थी। डेढ़ वर्ष बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है। इससे सुचारू रूप से आपूर्ति होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें