आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व उपजिलाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
देवरान। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बार अंतर्गत ग्राम हीरापुर (हनपुरा) में टपरा में आग लग जाने से हुई वृद्ध की मौत के मामले में उनकी पत्नी को सहायता राशि प्रदान की है। उप जिलाधिकारी तालबेहट अनिल कुमार व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने ग्राम हीरापुर किसान के घर पहुंचकर मृतक फूलचंद लोधी की पत्नी केवल राजपूत को 4 लाख 30 हजार रुपये का राहत चेक प्रदान किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक यादव, रहीश यादव, महेश यादव खुशी राजपूत राम नरेश यादव ग्रामीण मौजूद रहे।