फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों की नियमित जांच कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोर कमेटी की बैठक लेते हुए जल भराव के मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कलक्ट्रेट, नगर पालिका, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम, पुलिस लाइंस, कोतवाली व अन्य कार्यालयों में नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने जलभराव क्षेत्र से पानी हटाने के लिए पंप लगाकर खाली कराया जाए। यदि सरकारी कार्यालय में जल भराव व कूलर में पानी पाया जाता है तो कार्यालयाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क नहीं लगाने वाले व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों की सूचना कंट्रोल रूम व पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया है, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पत्रकारों की नियमित रूप से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, अपर एसपी ब्रजेश सिंह, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, डा. हुसैन खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें