फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शौचालय के रुपये लाभार्थी को न देने पर पूर्व प्रधान व सचिव से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड तालबेहट में लाभार्थी के खातों में शौचालय की धनराशि न डालने पर पूर्व प्रधान व सचिव पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 28 हजार 600 रुपये की रिकवरी निर्धारित की है। सचिव की वेतन वृद्धि रोकने के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत बिजरौठा में तीन लाभार्थियों के खातों में धनराशि नहीं भेजी गई, जिसकी शिकायत लाभार्थियों ने जिला मुख्यालय पर की। इसकी विस्तृत जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कराई गई। गुड्डी राजा के दो शौचालयों व हाकिम सिंह के नाम पर एक शौचालय का रुपया ग्राम पंचायत से निकाला गया, लेकिन इनके खातों में रकम नहीं पहुंची। ये तीनों शौचालय एक परिवार के थे। दो खातों पर 24 हजार रुपये व हाकिम के शौचालय के नाम पर 4600 रुपये ग्राम पंचायत से निकाले गए। जबकि लाभार्थियों ने अपने खर्चे से शौचालयों का निर्माण कराया। जांच रिपोर्ट के आधार सचिव प्रदीप त्रिपाठी व तत्कालीन प्रधान पर 28 हजार 600 रुपये की वसूली निर्धारित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि सात दिन के अंदर इन दोनों लोगों को धनराशि जमा करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें