पुलिस लाइन परिसर में एसपी के साथ अपने मोबाइल दिखाते लोग।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में अलग-अलग दिनों में गुम हुए मोबाइलों को पुलिस प्रशासन द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से ट्रेस करके 51 मोबाइल दो माह के भीतर बरामद किए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों को उनके स्वामियों को बुलाकर पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान सौंपे गए। बरामद हुए 51 मोबाइलों की कीमत पांच लाख तीन सौ रुपये है। खोए हुए मोबाइल फिर से पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न नागरिकों द्वारा मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर नागरिकों द्वारा प्रार्थना पत्र दिए गए थे। जिस पर उनके नंबरों को सर्विलांस टीम द्वारा ट्रेस करके खोज निकाला है। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक जितेंद्र चंदेल, उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन, रविंद्र प्रताप सिंह, रजनीश चौहान, बृजेंद्र, आशीष कुमार शामिल रहे।