फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी व रंगोली उकेरकर दिया मतदान करने का संदेश

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। उप जिलाधिकारी सदर के निर्देशन में नगर संसाधन केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर मेहंदी लगाई। इसमें मतदान करने का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से महिला अधिकारियों, अध्यापिकाओं, अनुदेशिकाओं, शैडो पार ग्रुप और आंगनबाड़ी ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। शैडो पावर ग्रुप द्वारा मतदता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नगर संसाधन केंद्र तक दौड़ हुई। नगर संसाधन केंद्र पर संगोष्ठी हुई। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने आस-पड़ोस के कम से कम 10 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य उपस्थित अधिकारियों ने सभी महिला शिक्षकों, अनुदेशिकाओं, आंगनबाड़ी, डीएलएड प्रशिक्षुओं से मतदान करने और मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उप जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। महिला टीम के साथ फोटोग्राफ खिंचवाये। मैराथन दौड़ छात्रा ग्रुप से पूजा कुशवाहा, शैडो पावर ग्रुप से प्रथम रीता कुशवाहा, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय सपना कुशवाहा रहीं। अध्यापिका/महिला वर्ग में पूमावि जुगपुरा की निधि यादव प्रथम, पूमावि सतगता की सीमा जैन द्वितीय एवं पूमावि जुगपुरा की मीना कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में नेहा कुशवाहा डीएलएड प्रशिक्षु ने प्रथम, प्रीति यादव अनुदेशक अंधेर ने द्वितीय, मोनिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली में सीमा सिंह, नेहा सैनी, सरोज राही, विभा कुमारी ने प्रथम, भाग्यश्री प्रीति, कामिनी, साक्षी, शैडो पावर ग्रुप ने द्वितीय, प्रतीक्षा जैन, सलोनी जैन, रक्षा, रिषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को एसडीएम एवं बीएसए ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें