फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। भगवान राम जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। स्वागत के लिए जनता उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में रामभक्तों ने डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। भगवान राम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा का पेट्रोल पंप स्थित रामजानकी मंदिर पर देर रात समापन हुआ।
दोपहर में हजारिया महादेव मंदिर से हाथी घोड़ों के साथ शोभायात्रा निकली, जो मर्दन सिंह की प्रतिमा, सराफा बाजार, सब्जी मंडी, सीओ कार्यालय, पुराने बस स्टैंड, रामलीला मैदान से होती हुई पेट्रोल पम्प स्थित रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में जहां युवा और महिलाएं डीजे की मधुर धुनों पर नाच रहे थे, वहीं रामभक्तों के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। जैसे ही शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंची दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते प्रशासन ने वाहनों को बाईपास से निकलवाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शोभायात्रा में एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ कुलदीप कुमार, एसएचओ विनोद कुमार मिश्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

-
जगह जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। मुस्लिम समाज ने श्रीराम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किए शिवजी के दर्शन
श्रीराम शोभायात्रा में जहां कांग्रेस के नेता बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने हजारिया महादेव मंदिर पर भगवान शंकर के दर्शन किए। इसके बाद कुछ देर शोभायात्रा में अपना समय दिया।
विज्ञापन


बाहर से आए कलाकारों ने दिखाया जलवा
लगभग एक किमी लम्बी शोभायात्रा में जबलपुर से आए कलाकारों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया। हनुमान के रूप में चल रहे पात्र के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें