फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतिया की टीम को हराकर रमेशरा की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विजेता ट्राफी के साथ ग्राम रमेशरा की क्रिकेट टीम के कप्तान छोटू राजा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सैदपुर। तहसील मड़ावरा के ग्राम साढूमल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में ग्राम रमेशरा की टीम ने भरतिया की टीम को हराया। महाकाल क्रिकेट क्लब द्वारा कराए जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीराम क्रिकेट क्लब भरतिया और राजा क्रिकेट क्लब रमेशरा के मध्य भिड़ंत हुई। भरतिया के कप्तान देवेंद्र कुशवाहा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर में 82 रन पर पूरी टीम सिमट गई। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजा क्रिकेट क्लब रमेशरा की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 11ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में ‘मैन आफ दी सीरीज’ रामनरेश व्यास को चुना गया उन्होंने 16 विकेट लिए और अपनी टीम में 38 रन का योगदान भी दिया। टूर्नामेंट विक्रम सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर संजू राजा सैदपुर, शिवा राजा, आकाश राजा, रामकुमार बारोलिया, राहुल गोस्वामी, कुलदीप पांडे, जगत पटेल, महेश निंरजन, रामनरेश साहू, सुनील कुशवाहा, पीर खां, सरफराज खां, दौलत कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें