फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पैदल 84 कोस की परिक्रमा करने निकले रामचरण

Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल के रहने वाले हैं, ललितपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन (ललितपुर)। मीरा की तरह भक्ति में लीन होकर भोपाल के बैरसिया निवासी रामचरण यादव पैदल 84 कोस की परिक्रमा करने निकले हैं। उनका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
शनिवार को धौर्रा पहुंचे रामचरण यादव को देखने कई लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह बैरसिया भोपाल से तीन जुलाई को निकले थे। 15 दिन में राधारानी तक पहुंचने का लक्ष्य है। खास बात यह है रामचरण यादव बिना पैडल वाली साइकिल लिए हैं, उस पर अपनी जरूरत का सामान राशन-पानी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल पर राधा-रानी के नाम का झंडा भी लगा है। उन्होंने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है। वह 15 दिनों में राधा रानी के दरबार में मथुरा पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसके बाद 11 दिन में 84 कोस की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद वापस अपने घर भोपाल जाएंगे। बताया कि वह जाखलौन, ललितपुर और झांसी होते हुए मथुरा जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें