कैप्सन - वाहन रैली निकालते युवा
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए समर्पण निधि संग्रह हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंद परिषद सहित कई संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में एक वाहन रैली निकाली गई। नगर में इसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को नगर के सुदामा मंडप से वाहन रैली निकली, जो नगर के रानीपुरा, तरगुवा होते हुए सिविल लाइन, पुराने पेट्रोल पंप, बस स्टैंड बर्फ फैक्ट्ररी होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय सह मंत्री रामगोपाल नामदेव ने कहा कि भगवान राम की पावन भूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए हम सभी को दान करने का सौभाग्य मिला है। आरएसएस के जिला कार्यवाह आशीष चौबे ने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार श्रीराम मंदिर निर्माण में अपनी सामर्थ्य अनुसार आहूति अवश्य दें। कार्यक्रम में विचार रखने वालों में प्रधानाचार्या डॉ. जगदीश शर्मा, त्यागी महाराज रहें। अंत में शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने सभी का आभार व्यक्त किया। वाहन रैली को सफल बनाने में राकेश सावला, राजेंद्र शर्मा, अनिल सिरसा, हदय नारायण उपाध्याय, विक्रांत सिंह गौर, शिवचरन साहू, विनोद अगरिया, रविशंकर अगरिया, दिनेश रिछारिया, नीरज पटैरिया, मनोज त्रिपाठी आदि प्रमुख रहें।
कैप्सन -- कार्यक्रम को सम्बोधित करते रामगोपाल नामदेव- फोटो : TALDEHATE