फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लें संकल्प : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। बुंदेलखंड के ललितपुर में आर्थिक एवं शैक्षिक चुनौतियों के कारण आज भी अनेक परिवारों में बेटियों की शिक्षा प्रभावित होती है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा बनती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व हमें केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा के संकल्प तक सीमित न रहकर हर बेटी के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन की जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है।प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। हमारा सामूहिक दायित्व है कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बेटी तक पहुंचाएं और किसी भी बेटी को आर्थिक कठिनाई, सामाजिक दबाव अथवा बाल विवाह के कारण शिक्षा से वंचित न होने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि आइए, इस रक्षाबंधन पर सभी यह संकल्प लें कि बाल विवाह को रोकेंगे, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करेंगे, उनके सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराएंगे। जब हमारी बेटियां शिक्षित, सुरक्षित और स्वावलंबी होंगी, तभी परिवार सशक्त होगा और हमारा समाज तथा जनपद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें