- एक ही परिवार की दोनों बेटियों का नीट में चयन
मड़ावरा। रखवारा निवासी दिनेश पटेल के पुत्र राघव पटेल ने नीट परीक्षा 2025 में 539 अंक प्राप्त करते हुए आॅल इंडिया में 8006वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, पनारी में तैनात शिक्षिका की दाेनों पुत्रियां ऋद्धि व सिद्धी का नीट में चयन हुआ है। नीट परीक्षा में राघव ने 99.17 प्रतिशत प्राप्त कर आरक्षित वर्ग में अच्छी रैंक प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट प्राप्त होगी। राघव को नीट परीक्षा में सफलता मिलने से उनके परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल है।