फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रेस क्लब के चुनाव में राजीव बबेले चौथी बार बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पत्रकारों के संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार राजीव बबेले को विजय मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, कोषाध्यक्ष पद पर अमर सिंह पाली को विजय मिली।
विज्ञापन

सुबह दस से तीन बजे तक गणेश शंकर विद्यार्थी भवन में प्रेसक्लब के सदस्यों ने वोट डाले। 160 में 158 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव बबेले सप्पू को 150 मत, ब्रजेश तिवारी को आठ मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय जैन कल्लू को 113 मत, नासिर को 29 मत व रमेश रैकवार को 15 मत व एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद पर रोचक मुकाबला हुआ, अमित सोनी को 59 मत, अंतिम जैन को 55 मत, शुभम पस्तोर को 24 मत, सतेंद्र राजा को 16 मत, माधव को तीन मत मिले, एक मतपत्र अवैध घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अमर पाली को 59 मत, निहाल सेन को 47 मत, अनूप नांगल को 21 मत व राहुल खिरिया को 31 मत मिले। अध्यक्ष के रूप में राजीव बबेले चौथी बार विजयी हुए तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक बार फिर विजय जैन कल्लू विजयी हुए। वहीं, अमित सोनी पहली बार महामंत्री के लिए चुनाव लड़े और विजयी हुए। उन्होंने चार मतों से निवर्तमान महामंत्री अमित जैन को हराया। अमर सिंह पाली ने पहली बार कोषाध्यक्ष पद की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें