फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश का पानी पहुंचा लोगों के घरों में, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कस्बा के मोहल्ला बरियारपुर में बारिश से एक मकान गिर गया। मोहल्ला बंदियन के चारों तरफ पानी भरने से मोहल्ला टापू बना, मजरा खिरकन में पानी निकासी न होने से घरों में पानी भर गया, आवागमन में बड़ी परेशानी रही। जगह-जगह फाॅल्ट आने से 24 घंटे में 8 घंटे बमुश्किल आपूर्ति हो सकी। बांसी-बार पट्टी पर पानी आ गया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण घरों से नहीं निकल सके। कस्बा के मोहल्ला बरियारपुर में बारिश के कारण राधेलाल अहिरवार का मकान गिर गया। उसमें रखा पूरा सामान नष्ट हो गया। हालांकि इससे जनहानि नहीं हुई। तेज बारिश से कस्बा के मोहल्ला बंदियन के चारों तरफ पानी भर गया। कस्बा के मजरा खिरकन में पानी निकासी न होने के कारण घरों में पानी भर गया। बारिश के कारण विद्युत तारों में अनेक जगह फाॅल्ट आने से 24 घंटे में बमुश्किल 8 घंटे कस्बा की विद्युत आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें