फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे ने यूटीएस टिकट बुकिंग का दायरा 10 गुना बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने यूटीएस टिकट बुकिंग का दायरा 10 गुना बढ़ा दिया है। अब यात्री पांच की जगह 50 किलोमीटर के दायरे में अपना अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट के लिए यात्रियों को रेलवे के काउंटरों पर कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
रेलवे द्वारा ट्रेनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों के साथ-साथ यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम) के जरिये उपलब्ध कराए जाते हैं। अब तक यात्री यूटीएस से स्टेशन के पांच किलोमीटर के दायरे के भीतर टिकट बुक कर सकते थे, परंतु अब इसका दायरा बढ़ाकर 50 किमी कर दिया गया है। एप से टिकट बुक होने के बाद यात्री के मोबाइल पर मेसेज आएगा। बुक टिकट पर कोई दूसरा व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकेगा। यात्रा समाप्त होने पर टिकट भी खत्म हो जाएगा। एप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को ट्रेन के आने का समय पता चल जाएगा। एक पीएनआर पर चार टिकट बुक किए जा सकेंगे। किराये का भुगतान पे-वालेट, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। इस सुविधा का दायरा बढ़ने से रेल यात्रियों को टिकट के लिए रेलवे के काउंटरों पर कतार में खड़ा नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यूटीएस टिकट का दायरा पांच किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किमी कर दिया है। इससे यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए रेलवे के काउंटरों पर नहीं जाना होगा। यूटीएस एप से आसानी से अनारक्षित टिकट बुक किया जा सकता है।
- मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें