संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेल लाइन के पास रखे सामान के पास ड्यूटी करते समय गैंगमैन ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी सौरभ (26) के चाचा मुकेश ने बताया कि सौरभ रेलवे विभाग में गैंगमैन था। मंगलवार रात वह जखौरा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास रखे सामान के समीप ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना जखौरा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। जखौरा पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के चाचा ने कहा कि ड्यूटी करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से सौरभ की मौत हुई है। मृतक सौरभ दो बहनों का इकलौता भाई था।
-
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा