रेलवे में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा है। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे यदि कोई बीमार हो तो उससे काम ना लिया जाए। इस कारण रेलवे कर्मचारी काम पर जुटे हुए हैं । किसी को कोरोनावायरस का खतरा ना हो, इसलिए सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है । करौंदा और आगासोद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। स्क्रीनिंग के दौरान यदि सही टेंपरेचर है तो कर्मचारी काम कर रहे हैं, अन्यथा की स्थिति में उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है।