फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर में होली के बाद आ सकते हैं रेल महाप्रबंधक

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विस्तारीकरण एवं विकास से संबंधित कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए मार्च माह में होली के बाद रेल महाप्रबंधक ललितपुर रेलवे स्टेशन आ सकते हैं। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जहां देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जबकि प्लेटफार्म संख्या एक का विस्तारीकरण हो रहा है। वहीं पुराने फुट ओवरब्रिज के स्थान पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी तीन माह से चल रहा है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तारीकरण किया जा रहा है। तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए चार नंबर प्लेटफार्म का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पोजीशन के लिए एलईडी, कोच डिस्प्ले बोर्ड समेत कई कार्य होने हैं।
विज्ञापन

इन कामों को देखने के लिए रेल महाप्रबंधक के आने की संभावना है। बताया जाता है कि महाप्रबंधक होली के बाद मार्च माह में कभी भी ललितपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं। जिसके चलते अधिकारी सतर्क हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें