फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गैंगमेन ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर में रेलवे के एक गैंगमैन ने घर में कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। थाना कोतवाली के ग्राम पटसैमरा हाल मोहल्ला नेहरू नगर निवासी विक्रम सिंह पुत्र तोरन सिंह जीरोन रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर तैनात था। एक सप्ताह से वह बीमार चल रहा था। इसके कारण उसने छुुट्टी लगा रखी थी। सोमवार को वह अपने घर में कमरे में आराम कर रहा था। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे के आसपास उसके परिजन खाना खाने के लिए बुलाने के लिए कमरे में गए, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजनों ने बगल में खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से कपड़े के स्टॉल पर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्लेवासी भी एकत्रित हो गए और कमरे का लोहे का दरवाजा काफी मुश्किलों में खोलकर विक्रम को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और उसका मेमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें